May 7, 2024

हरियाणाः 6 दिनों में 5वीं बार बढ़ी कीमतें, पेट्रोल के दाम ने लगा दिया शतक

Chandigarh/Alive News: हरियाणा के लोगों आज फिर महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। 6 दिनों में पांचवी बार हरियाणा में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। प्रदेश में पेट्रोल 50 और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

हरियाणा के कई जिलों में पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया है। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily) इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।