August 26, 2026

हरियाणा सरकार का फैसला: अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में उम्र सीमा में राहत, नोटिफिकेशन जारी

Chandigarh/Alive News: हरियाणा सरकार ने राज्य के अग्निवीरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में छूट देने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

लंबे समय से इस प्रस्ताव पर विचार चल रहा था। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि हरियाणा के मूल निवासी भूतपूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती के दौरान ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीरों को ग्रुप-बी और ग्रुप-सी श्रेणी के पदों पर भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी। वहीं, पहले बैच के अग्निवीरों को विशेष राहत के रूप में 5 साल की आयु सीमा छूट दी जाएगी।