March 13, 2026

हरियाणा सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मान्यता अवधि को घटाया

Chandigarh/Alive News: हरियाणा सरकार राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 1 साल में हरियाणा रोडवेज में 4000 किलोमीटर सफर तय करने की सुविधा उपलब्ध कराती थी उसे अब घटाकर 6 महीने में 2000 किलोमीटर किया गया है।

इंटेलिजेंस मीडिया एशोसिएसन ,नैशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड , काउंसिल फार मीडिया एंड सेटेलाइट बोर्ड की ओर से वरिष्ठ पत्रकार संजय राय ने हरियाणा सरकार के इस फैसले की निंदा की है और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य से बात कर इसपर पूर्ववत किये जाने की मांग की है।

आईएमए के राष्ट्रीय सचिव एवं दीपक शर्मा शक्ति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयराय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सरकार के इस कदम पर जल्द ही एक मांगपत्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया जाएगा ।