May 9, 2024

हरियाणा: ब्लैक फंगस से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा का निधन

Chandigarh/Alive News: कोरोना की रफ़्तार काम होने के पश्चात ब्लैक फंगस ने तेजी से बढ़ने लगा है। इस महामारी से हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा जंग हार गईं। जानकरी के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। यमुनानगर के सचदेवा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। साल 1992 में बतौर स्वास्थ्य मंत्री उन्होंने सचदेवा अस्पताल का उद्घाटन किया था और आज इसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

दरअसल, पूर्व मंत्री कमला वर्मा कुछ समय पहले कोरोना की चपेट में आ गई थीं। कोरोना को हराने के बाद उनके शरीर और चेहरे पर सूजन आ गई। वह 21 मई से शहर के सचदेवा अस्पताल में भर्ती हुई और ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं। इस दौरान परिजनों ने ब्लैक फंगस के उपचार के लिए इंजेक्शन नहीं मिलने का भी आरोप लगाए। जिसके बाद सरकार हरकत में आई और भाजपा संगठन ने 30 इंजेक्शन उपलब्ध करवा दिए थे। वहीं केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से भी 22 इंजेक्शन मिले थे। आपको बता दे कि यमुनानगर में ब्लैक फंगस से यह पहली मौत है। जिले में 14 सक्रिय मामले हैं।
 
मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 21 मई को उन्हें भर्ती किया गया था।  कोरोना के बाद उन्हें ब्लैक फंगस हो गया था। उन्हें रोजाना चार इंजेक्शन लगते थे। अब तक करीब 30 डोज दी जा चुकी थी लेकिन उनका राइट साइड का लंग्स पूरी तरह से डैमेज हो गया था। वहीं लेफ्ट साइड का भी 80 फीसदी तक खराब हो चुका था। शाम को करीब साढ़े सात बजे उन्हें हार्ट अटैक भी आया, इसके बाद उनकी मौत हो गई।