Faridabad/Alive News: 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स फेंसिंग अंडर-19 बॉयज व गर्ल्स चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन मणिपुर की राजधानी इंफाल में किया गया। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक चली, जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का नेतृत्व फरीदाबाद के एईओ हरवीर अदना ने किया। टीम के कोच मनोज कुमार नागर और कोच केशव सागर रहे। हरियाणा टीम में कुल 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो राज्य के विभिन्न जिलों से थे। इनमें जिला फरीदाबाद के तीन छात्र-छात्राएं भी शामिल थे—पलक (राहुल पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़), अनुकृति (विद्या मंदिर स्कूल, सेक्टर-15 फरीदाबाद) और महिमा (मॉडर्न एस.पी. कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद)।
प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। लड़कों की टीम ने गोल्ड मेडल जबकि लड़कियों की टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता से लौटने पर जिला फरीदाबाद में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अंशु सिंगल सहित अन्य अधिकारियों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

