September 15, 2026

मारपीट कर घायल करने के मामले में दो भाई गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना डबुआ पुलिस टीम ने नुकूली वस्तु से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के आरोप में डबुआ कॉलोनी निवासी सुमित और केशव को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, नंद किशोर नामक व्यक्ति ने थाना डबुआ में शिकायत दी थी कि केशव पर उसके 500 रुपये उधार थे। केशव के कहने पर यह पैसे उसने सुमित को दे दिए थे। 18 जनवरी को जब नंद किशोर केशव की दुकान के पास खड़ा था, तभी सुमित और केशव वहां आए और उससे गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें सुमित ने नुकूली वस्तु से हमला कर नंद किशोर को घायल कर दिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी आपस में भाई हैं और दुकान के लेन-देन को लेकर उनका शिकायतकर्ता से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने मारपीट की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।