May 5, 2024

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ ही देर में, देवेंद्र बबली और कमल गुप्ता लेंगे शपथ

Chandigarh/Alive News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में कुछ ही देर में मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। करीब सवा दो साल बाद होने जा रहे इस विस्तार में दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेगें। एक मंत्री जननायक जनता पार्टी के कोटे से होगा और दूसरा मंत्री भाजपा के कोटे से हैं।

जननायक जनता पार्टी के कोटे से टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली, जबकि भाजपा कोटे से वैश्य समुदाय के डा. कमल गुप्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। वह हिसार के विधायक हैं। हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री बनाने का प्रविधान है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कैबिनेट में अभी तक 12 मंत्री हैं। जजपा कोटे से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पुरातत्व एवं अभिलेखागार राज्य मंत्री अनूप धानक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल हैं।