Faridabad/Alive News : गुरु सिंह सभा फरीदाबाद न.-5 में सम्पन्न हुए चुनाव में सरदार हरिंदर सिंह माटा को संगत ने नए मुख्य सेवादार (प्रधान) के रूप में चुना। इस बार हुए चुनाव में दो उम्मीदवारों स. हरिंदर सिंह माटा और स. गुरमीत सिंह नन्नी के बीच मतदान हुआ।
मतदान में स. हरिंदर सिंह माटा को 30 वोट और स. गुरमीत सिंह नन्नी को 21 वोट प्राप्त हुए। बहुमत से जीतकर संगत ने जयकारों के साथ स. माटा का स्वागत करते हुए उन्हें मुख्य सेवादार की सेवा का सम्मान सौंपा। इस अवसर पर स हरविंदर सिंह माटा ने संगत का व गुरु महाराज का धन्यावाद करते हुए कहा कि वह लगातार 21 दिन तक जोड़ाघर में संगत जोड़ो की सेवा निभाने के बाद इस पद को संभालेंगे।
उन्होंने इसे गुरु महाराज की कृपा और संगत का आशीर्वाद बताया और कहा कि यह उनके लिए विशेष सम्मान की बात है। गुरु कृपा में रहते हुए संगत की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

