May 10, 2024

पन्नू ने सीएम को 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज न फहराने की दी धमकी

Chandigarh/Alive News : गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी है। खालिस्तान आतंकी समर्थक पन्नू ने अपनी धमकी में कहा है कि 15 अगस्त को हरियाणा के सीएम झंडा न फहराएं। उनके लिए यही अच्छा होगा। हालांकि मुख्यमंत्री के पास सीधे कॉल नहीं आई है। गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से रिकॉर्ड की गई रेंडम फोन कॉल के जरिए ही धमकी दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भी पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त के दिन झंडा न फहराने की धमकी दी थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू पिछले साल भी हरियाणा को लेकर जहर उगल चुका है। इसको लेकर गुरुग्राम में पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को धमकी दी थी। यह धमकी सोमवार को पन्नू ने ऊना के पत्रकारों को फोन कॉल के माध्यम से दी।