May 22, 2024

शरद फाउंडेशन द्वारा ” गुफ्तगू कार्यक्रम ” का आयोजन

Faridabad/Alive News: शरद फाउंडेशन द्वारा 12 वर्षों में यूं तो अनेक सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं और वर्तमान में भी अनवरत जारी है ,चाहे वह गरीब बच्चों की शिक्षा की बात हो या सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, लीगल एड, स्वरोजगर एवं कौशल विकास, भिक्षावृत्ति के खिलाफ मुहिम, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, शहर सौंदर्यीकरण एवं अन्य अभियान की सभी कार्यों को शरद फाउंडेशन ने बड़ी कुशलता से निभाया है।

संस्था द्वारा वर्तमान में बच्चो के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए एक कार्यक्रम आरंभ किया है जिसे ” गुफ्तगू ” नाम दिया है, इसके अंतर्गत किसी भी क्षेत्र के सफल व्यक्तित्व के साथ संस्था में पढ़ रहे बच्चों का संवाद कराया जाता है जिससे बच्चों को उस सफल व्यक्ति के जीवन के बारे में जानने का मौका मिले ताकि वे उनसे प्रेरित होकर अपने जीवन में भी सफलता को प्राप्त करें।

इस बार गुफ्तगू कार्यक्रम के तीसरे एपिसोड में समाजसेवी एवं राजनेता हरेंद्र सिंह भाटी थे आपको बता दें वे आप आदमी पार्टी के फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष भी हैं वे एक युवा नेता हैं। बच्चों ने आप पार्टी के नेता हरेंद्र भाटी के साथ गुफ्तगू के माध्यम से उनके जीवन और सफलता के बारे में जाना। आप नेता हरेंद्र भाटी ने बच्चों को पढ़ाई पर फोकस करने और सफलता के मंत्र दिए।

हरेंद्र भाटी ने बच्चों एवं आए हुए मेहमानों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए और संस्था के निमंत्रण , मान सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने संस्था के कार्यों से अभिभूत होकर 5100 रूपए के अनुदान की घोषणा भी की जिसके लिए संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ एस एन पांडे, डॉ हेमलता शर्मा , अरविंद शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्था के ट्रस्टी दीपक शर्मा, राजीव शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज शर्मा, और अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।