March 8, 2026

फरीदाबाद में निर्धारित स्थानों पर ही ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी – DC

DC Fridabad Vikram Singh

Faridabad/Alive News:दीपावली के दौरान वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन फरीदाबाद ने केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम, पुलिस विभाग और अग्निशमन विभाग के सहयोग से जिले में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए तय नियमों के अनुसार अधिकृत स्थानों को चिन्हित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए बिक्री स्थल इस प्रकार हैं

एनआईटी-2 ज़ोन: दशहरा ग्राउंड, एनआईटी फरीदाबाद और सूरजकुंड मेला पार्किंग ग्राउंड l

एनआईटी-3 ज़ोन: सेक्टर-52 ग्राउंड, एनआईटी फरीदाबादl

ओल्ड-1 एवं 2 ज़ोन: सेक्टर-31 दशहरा ग्राउंड और सेक्टर-12 ग्राउंड (आईओसीएल के सामने)l

बीएलबी-1 एवं 2 ज़ोन: दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ और आईएमटी सेक्टर-68 बल्लभगढ़।

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल इन निर्धारित स्थानों से ही पटाखे खरीदें और ग्रीन पटाखों के उपयोग को प्राथमिकता दें, ताकि वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों की बिक्री या गैर-ग्रीन पटाखों का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाए।