March 8, 2026

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में किया जाएगा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन

Faridabad/Alive News: नवरात्रि अपने अंतिम पड़ाव पर है और श्रद्धालुओं में आस्था के प्रतीक मंदिरों में ताता लगा हुआ है। एनआईटी तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी की शाम को भव्य जागरण होगा और नवमी के दिन सुबह हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने दी।

 श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नवरात्रि समाप्त होने में बस कुछ ही दिन शेष है तो अष्टमी के दिन सुबह मां का अभिषेक किया जाएगा जिसके बाद उन्हें भोग लगाया जाएगा। मंदिर में रात में माता का भव्य जागरण कराया जाएगा। यह जागरण रात से सुबह तक चलेगा। नवमी को मंदिर में सुबह आठ बजे मंत्र उच्चारण के साथ माता का हवन किया जाएगा। जिसके बाद मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए बारह बजे से तीन बजे तक मंदिर में भंडारे की व्यवस्था की गई है। महिला बुजुर्ग, और बच्चों को मंदिर के अंदर बैठकर भंडारे वितरित किया जाएगा ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए मंदिर के सेवादार और पुलिस प्रशासन की ड्यूटी भी लगाई गई है। 

मंदिर के मेहनत पंडित कृष्णा पांडे ने कहा कि नवरात्रि के इन सात दिन में मंदिर में करीब तीन हजार श्रद्धालु आए और माता का आर्शिवाद लेकर गए है। अब जब नवरात्रि समाप्त होने में केवल दो दिन शेष है तो इन दो दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की तादात बड़ने की भी पूरी संभावना है। इस दौरान इस चीज का खास खयाल रक्खा जाएगा कि कोई भी श्रद्धालु माता के आर्शिवाद के रूप में प्रसाद को लिए बीना मंदिर से न जाए।