March 7, 2026

‘अच्छे पति नहीं हैं गोविंदा’, सुनीता आहूजा का फिर चौंकाने वाला ब्यान, बोलीं- हीरोइनों के साथ बिताते थे वक्त

Entertainment/Alive News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने दौर में लाखों दिलों पर राज किया। 80 और 90 के दशक में उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और स्टाइल का कोई जवाब नहीं था। लेकिन जितनी चमक उनकी प्रोफेशनल जिंदगी में थी, उतनी ही बार उनकी निजी जिंदगी ने सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपने हाल-ए-दिल को बयां किया और पति गोविंदा पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

38 साल की शादी के बाद सुनीता ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता और गोविंदा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। लंबे समय तक बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल के रूप में पहचाने जाने वाले इन दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें पहले भी आती रहीं, लेकिन इस बार सुनीता ने खुलकर अपने मन की बात कही।

उन्होंने कहा कि हर इंसान जवानी में गलतियां करता है। उन्होंने कहा, ‘मैंने भी कीं और गोविंदा ने भी।” लेकिन सुनीता के मुताबिक, उम्र के एक पड़ाव के बाद जब आदमी परिवार, पत्नी और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी सकता है, तब भी अगर वो गलतियां करता है, तो वो किसी भी तरह से शोभा नहीं देतीं।’

‘पत्नी से ज्यादा वक्त हीरोइनों के साथ बिताते थे गोविंदा’
पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने साफ कहा कि स्टार की पत्नी होना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत मजबूत बनना पड़ा। एक स्टार की पत्नी को दिल को पत्थर का बनाना पड़ता है।’ उन्होंने बताया कि गोविंदा अक्सर अपने काम के कारण घर से ज्यादा वक्त हीरोइनों और शूटिंग सेट्स पर बिताते थे। सुनीता ने कहा कि अब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि ये सब कितना मुश्किल था- ‘मुझे 38 साल लगे यह समझने में।’

‘अगले जन्म में पति नहीं, बेटा बनकर आना’
सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब सुनीता ने कहा कि वो अगले जन्म में गोविंदा को पति नहीं चाहेंगी। उन्होंने कहा- ‘गोविंदा एक बहुत अच्छे बेटे हैं, अच्छे भाई हैं, लेकिन पति के रूप में नहीं। मैंने तो पहले ही कह दिया था- अगले जन्म में तुम मेरे बेटे बनकर आना, पति नहीं चाहिए। सात जन्म की बात छोड़ो, ये एक ही जन्म काफी है।’

तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता का बयान
हाल के महीनों में गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें भी तेज हो गई थीं। हालांकि किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया था। अब सुनीता के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर से इन चर्चाओं को हवा मिल गई है।