Faridabad/Alive News: राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष आज जिले के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सेक्टर-8 और दौलताबाद स्थित सरकारी स्कूलों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। राज्यपाल स्कूलों में स्टूडेंट की पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं और स्टूडेंट के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी लेंगे। दौरे को लेकर संबंधित स्कूलों में तैयारियां की गई हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी राज्यपाल को दी जाएगी।
आज सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे राज्यपाल

