April 25, 2024

हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Chandigarh/Alive News : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जानकारी के मुताबिक हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए ऊंचाई की और बुलंदियों को छू रहा है। सर्वाधिक प्रगतिशील राज्यों में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास करते हुए हरियाणा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार अपनी प्रगतिशील सामाजिक व आर्थिक नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य देश की अर्थव्यवस्था और प्रजातांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हरियाणा में सबका-साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के आधार पर अंतोदय की कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनसे किसानों को बहुत लाभ हुआ है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में आकर्षक बुनियादी सुविधाएं हैं। आज देश जब भारतीय स्वतंत्रता का ‘अमृत महोत्सव’ मना रहा है, तो हरियाणा ने प्रदेश के चहुमुखी विकास के साथ-साथ स्वाभिमान, स्वायत्तता, संरक्षण, शिक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वामित्व, समाधान और सुशासन को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने हरियाणा दिवस पर सभी के जीवन में नए उत्साह और खुशियों का संचार की कामना की।