March 11, 2026

लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

Faridabad/Alive News: सेक्टर 44 स्थित लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भक्तों को इस पूजा का महत्व बताया।

उसके बाद लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम सिद्धदाता आश्रम में गौवर्धन पूजन सविधि संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भी भागीदारी की और परमात्मा से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना की। पीठाधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण रूप में मानव को मानव होने और जीवन को सफल बनाने के तरीके बताते हैं। वह इसके लिए उपदेश नहीं देते बल्कि स्वयं करके दिखाते हैं। उन्होंने गौवर्धन पर्वत को उठाकर न केवल गोकुलवासियों की प्राण रक्षा की बल्कि इंद्र का घमंड भी तोड़ा और बताया कि प्रकृति की रक्षा करना हमारे लिए कितना आवश्यक है। उन्होंने मानव को प्रकृति का सखा बनने की प्रेरणा दी।