May 1, 2024

बिहार के ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2187 पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए आवेदन संबंधित जरूरी जानकारी

Bihar/Alive News: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने तीसरे स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार इसके जरिए 2187 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। नोटिस के अनुसार तीसरे स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई 2022 है।

वैकेंसी डिटेल
सचिवालय सहायक- 1360 पद
प्लानिंग असिस्टेंट-125
मलेरिया इंस्पेक्टर- 74
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी- 2 पद
ऑडिटर-626 पद
कुल-2187

आयु सीमा
पुरुष-21 से 37 वर्ष
सामान्य महिला- 21 से 40 वर्ष
ओबीसी/बीसी-21 से 40 वर्ष
एससी/एसटी- 21 से 40 वर्ष