March 8, 2026

चोरी के आभुषण खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर-85 की पुलिस ने चोरी के आभुषण खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आराेपी ने चोरी के आभुषण खरीदे थे। जिसको उसने दुसरे आभुषणों मे तब्दील कर बेच दिया था। आरोपी से बेचे गये आभुषणों से प्राप्त रूपयों में से 2 लाख रूपये बरामद किये है। आरोपी पर पहले भी चोरी के आभुषण खरीदने के दो मामले दर्ज है। मामले में कुल चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रियांशु निवासी एन.आई.टी फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सारन में चोरी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमे आरोप लगाया गया था। कि 21 से 23 जून के बीच वह अपने निजी काम से परिवार के साथ लुधियाना गया हुआ था। तो इसी बीच कोई नामालूम उसके घर से आभुषण, चांदी के बरतन व नगदी चोरी करके ले गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईंम ब्रांच सेक्टर-85 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वेद प्रकाश (उम्र57) निवासी जीवन नगर गौच्छी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।