April 20, 2024

सर्दी में गरीब लोगों को गर्म कपड़े देना बहुत ही पुण्य का काम : मूलचंद शर्मा

Faridabad/Alive News : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज शुक्रवार को गांव मुजेसर की ऑटोपिन कॉलोनी में भाजपा नेता सुभाष लांबा द्वारा मकर सक्रांति के पावन पर्व पर गरीब लोगों को कंबल बांटने पहुंचे। इस दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कार्यक्रम के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और गरीब लोगों को कंबल वितरित किए।

इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुभाष लांबा को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही नेक और पुण्य का कार्य है। कड़ाके की सर्दी में गरीब लोगों गर्म कपड़े देना बहुत ही पुण्य का काम है।

इस अवसर पर भाजपा के मुजेसर मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, प्रमोद गिल, दीपांशु अरोड़ा, हरे राम, राजेश लाम्बा सहित कई गणमान्य गांव वासी और कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।