April 20, 2024

ब्वॉयफ्रेंड’ को लेकर मॉल में भिड़ी लड़कियां, जमकर की मारपीट

Patna/Alive News : मुजफ्फरपुर के मोतीझील इलाके में स्थित एक मॉल में ब्वॉयफ्रेंड’ को लेकर तीन लड़कियां आपस में भीड़ गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार मॉल के बाहर एक लड़का चार लड़कियों के साथ खड़ा था। लड़के को लेकर लड़कियां आपस में बहस करने लगी। बहस के कुछ देर बाद दो लड़कियां एक लड़की के साथ मारपीट करने लगी। वहीं लड़का भी बीच-बचाव करने की बजाए चुपचाप अपने स्थान पर खड़ा रहा। बाद में मॉल के एक कर्मचारी ने बीच बचाव कर लड़कियों के बीच हो रही मारपीट को रुकवाया।

जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद ‘ब्वॉयफ्रेंड’ को लेकर हुआ। वहीं, लड़कियों के बीच मारपीट के इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते रहे। लेकिन बीच-बचाव कराने के लिए काफी देर तक कोई आगे आता नहीं दिखा। वहीं स्थानीय पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि हमारे पास किसी की ओर से इस तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।