September 27, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत फरीदाबाद में गौशाला सफाई अभियान

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत फरीदाबाद में गुरुवार को गोपाल गौशाला में विशेष गो सेवा एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में नगर निगम प्रशासन ने स्थानीय पार्षदों और निवासियों के सहयोग ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई अभियान के दौरान गौशाला में जमा गोबर को हटाया गया, फ्लोर और नालियों की गहन धुलाई की गई तथा कीटाणुनाशक का छिड़काव कर साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित किया गया।

इस अभियान से न केवल गौशाला के पशुओं को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिला, बल्कि स्थानीय नागरिकों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी बढ़ी। यह पहल समाज में नागरिक जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता की मिसाल बनी, साथ ही स्वच्छता एवं पशु कल्याण के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया।

इस अभियान में स्थानीय पार्षद लिखी चपराना, सफाई निरीक्षक हरवीर सिंह रावत, SBM एक्सपर्ट कल्पना मंडल, और गौशाला एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।