Faridabad/Alive News: सेक्टर-25 कृष्णा कॉलोनी, गली नंबर 10 के पास बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक गौ माता की करंट लगने से मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गौ माता के शव को हटवाने की कार्रवाई की गई।
बल्लभगढ़ सेक्टर-25 कृष्णा कॉलोनी निवासी राजेंद्र जागड़ा ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले यहां 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज वायर को अंडरग्राउंड किया गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए किसी प्रकार की फेंसिंग नहीं की गई। साथ ही, जानमाल की सुरक्षा को लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे।
उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है, जिससे नालों में पानी भर जाता है और करंट फैलने का खतरा लगातार बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाई वोल्टेज वायर हमेशा खुली पड़ी रहती है और पहले भी इस वजह से कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग ने आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया।
लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द वायर के आसपास मजबूत फेंसिंग की जाए और ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे किसी भी व्यक्ति या पशु की जान को खतरा न हो।
पुलिस ने मौके पर आकर गौ माता को उठाने के लिए नगर निगम के एमओएच विभाग ने उठवाया।

