April 1, 2025

फरीदाबाद में गैस लीक, आग लगने से 4 झुलसे, जांच करने पहुंची पुलिस

Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद में घरेलू सिलेंडर से लीक हुई गैस से घर की किचन में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली, जिससे पिता के साथ बेटा-बेटी और सिलेंडर ठीक करने आया कर्मचारी भी झुलस गया। चारों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गाया। मगर, हालत गंभीर होने पर चारों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस जांच में पता चला है कि कर्मचारी ने एयर प्रेशर निकालने के बहाने पेचकस से सिलेंडर की नोजल दबाकर गैस निकाली थी। इसके बाद लाइटर जला दिया। इस दौरान मालिक ने रोकने की कोशिश भी की। इसी वजह से आग लग गई।