Faridabad/Alive News: श्रावण मास के पवित्र अवसर पर आज लोगों ने बड़े श्रद्धाभाव से भगवान शिव को गंगाजल अर्पित किया। सुबह से ही फरीदाबाद सहित आसपास के इलाकों के शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आज सुबह 4 बजे से ही लोग शिव मंदिरों की ओर जल चढ़ाने के लिए निकल पड़े।
बड़खल मंदिर, सूरजकुंड शिवधाम, तिगांव रोड स्थित शिव मंदिर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की और दूध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिससे भक्तों का मन आनंदित हो उठा।
क्या कहना है शिवभक्तों का
“तीन दिन पहले हरिद्वार से जल लेकर चला था। आज भोलेनाथ को जल चढ़ाकर आत्मा को शांति मिली।”
-संजय राणा ,कांवड़ यात्री, बल्लभगढ़
“हर साल सावन में व्रत रखती हूं। आज शिवजी का विशेष पूजन किया, मन को बहुत शांति मिली।”
सुनीता देवी, श्रद्धालु, रोशन नगर

