May 17, 2024

जी.बी. पब्लिक स्कूल में मनाया गया दीपावली पर्व

Faridabad/Alive News: जी.बी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 नवंबर 2023 शनिवार को दीपावली बड़ी धूमधाम से मनायी गई। आदरणीय चेयरमैन पंडित शिवकुमार पाराशर ने विद्यालय प्रांगण में सभी बच्चों कोदिपावली की शुभकामनाएं दी और बच्चों को दिपावली पर्व मनाने के बारे में बताया कि आज के दिन राम 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या वापस आए तो सभी भारतवासियों ने घर-घर में घी के दिए जलाए थे।

पंडित शिवकुमार पाराशर ने बच्चों को दिपावली पर पटाखों से होने वाले हानिकारक प्रभाव की जानकारी देते हुए इनसे दूर रहने के लिए कहा। बच्चों ने अध्यापकों के साथ मिलकर अपनी कक्षा की सजावट की, रंगोली बनाई, दिए जलाए और मिठाइयां बांटी।

दीपावली पर्व पर एक नुक्कड़ नाटक बच्चों के द्वारा रंगमंच पर प्रस्तुत किया गया। सभी कक्षाओं में लक्ष्मी पूजन किया गया। शिक्षण संस्थान में सभी बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था, अंत में आदरणीय अध्यक्ष पंडित शिवकुमार पाराशर ने अपने कर-कमलो से सभी अध्यापकों को गिफ्ट व दिपावली की शुभकामनाएं दी।