Gungun Sharma/Alive News
Noida: 8 से 10 जून तक यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के स्टूडेंट को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट देने के सरकार के निर्देशों के बावजूद कुछ स्टूडेंट से पूरा किराया वसूले जाने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने आरोप लगाया है कि रोडवेज बस के कंडक्टर ने न केवल निर्धारित छूट देने से इनकार किया, बल्कि विरोध करने पर अभद्रता और गाली-गलौज भी की।
खंडौली निवासी शिव ने बताया कि वह यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए खंडौली यूपी रोडवेज की बस संख्या 42817 से नोएडा सेक्टर-39 स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। बस में उनके अलावा करीब 20 अन्य स्टूडेंट भी परीक्षा देने जा रहे थे। सरकार द्वारा घोषित 50 प्रतिशत किराया छूट के बावजूद कंडक्टर ने कुछ छात्रों को आधी छूट के साथ टिकट दिया, जबकि कई छात्रों से पूरा किराया वसूल लिया।
शिव के अनुसार खंडौली से नोएडा तक का सामान्य किराया करीब 300 रुपये है, लेकिन उनसे 302 रुपये का पूरा टिकट काटा गया। जब उन्होंने छूट को लेकर सवाल किया तो उनकी बात नहीं सुनी गई।
वहि मोहन ने भी इसी तरह का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनसे भी पूरा किराया लिया गया। जब उन्होंने कंडक्टर से सरकार के आदेश का हवाला देते हुए छूट की मांग की तो कंडक्टर बदतमीजी पर उतर आया और गाली-गलौज के साथ हाथापाई भी करने लगा।
वर्जन
मैंने रात 12 बजे ही सभी ड्राइवरों को सरकार के निर्देशों के बारे में बता दिया था। कि 8 से 10 जून तक यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट को एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जानी है, लेकिन यदि किसी स्टूडेंट के साथ ऐसी घटना हुई है तो उसे तुरंत मुझे या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। ऐसा भी हो सकता कि कुछ स्टूडेंट के पास एडमिट कार्ड न होने के कारण पूरा किराया लिया गया हो। फिर भी यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
– रोहितशा कुमार , एआरएम, रोडवेज नोएडा

