Noida/Alive News: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीटवार बुकिंग कर स्टेज कैरिज के रूप में संचालित होने वाली बसों के खिलाफ नौ से ग्यारह जून तक चलाया जाने वाला विशेष चेकिंग अभियान फिलहाल रद्द कर दिया गया है। एआरटीओ अधिकारी नंद कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अभियान को स्थगित किया गया है। यह अभियान यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत प्रमुख मार्गों और टोल प्लाजाओं पर चलाया जाना था। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं में अधिकारियों की व्यस्तता को देखते हुए फिलहाल अभियान नहीं चलाया जाएगा। अभियान की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते अभियान रद्द फोटो नहीं है।

