March 7, 2026

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

Faridabad/Alive News : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों में सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट, सहायक हेयर ड्रेसर एवं स्टाइलिस्ट, ब्राइडल फैशन व पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्ट (महिला), स्व-कर्मचारी दर्जी तथा सहायक फाल्स सीलिंग व ड्राईवॉल इंस्टॉलर (पुरुष) जैसे ट्रेड शामिल हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का हरियाणा का अनुसूचित जाति वर्ग से होना, परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होना तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों सहित आवेदन हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, फरीदाबाद में जमा कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0129-2264567 पर संपर्क किया जा सकता है।