Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा शिक्षकों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से संपन्न हुआ।
डॉक्टर्स टीम ने शिक्षकों का रक्तचाप, शुगर स्तर, बीएमआई, हृदय गति सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। शिक्षकों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे जिनका समाधान चिकित्सकों ने विस्तारपूर्वक किया।
प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने दीपांजली शर्मा पीजीटी (शारीरिक शिक्षा) के विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और अमृता हॉस्पिटल की टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर शिक्षकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

