Faridabad/Alive News: आज रविवार को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में करीब 130 बच्चों के जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
शिविर में बच्चों का डेक्सा स्कैन, ईको और रक्त की विभिन्न जांचें की गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को लगातार रक्त चढ़ता रहता है, जिससे उन्हें अन्य बीमारियों, विशेषकर हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा बना रहता है। यदि समय पर जांच हो जाए तो इन बीमारियों का इलाज संभव है। साथ ही, बच्चों की हड्डियों की मजबूती की स्थिति का भी समय रहते पता चल जाता है और उचित उपचार मिल सकता है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज के विनोद गुप्ता और मनोज गुप्ता ने बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने के तरीके बताए। शिविर में जिन बच्चों की जांच की गई, उनमें ममता, कृतिका, मानव, जयदीप, कनिका, जय साहनी, मीनू, माधव, लव कुमार, लोकेश, विक्की, खुशी, पार्थ, पवन, अमन, चांदनी, आरती, जन्नत, मुस्कान, एंजेल, माणिक, वैशाली, रौनक, नैतिक, गर्व, करण और निकिता शामिल रहे।
शिविर में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज का विशेष सहयोग रहा। बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी क्लब की ओर से की गई थी। इस अवसर पर रोटेरियन विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, जे.के. भाटिया और रविंद्र डुडेजा विशेष रूप से मौजूद रहे।

