March 8, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1.35 लाख रुपये की ठगी, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 1.35 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दे कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में न्यू बसेलवा कॉलोनी वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा। जिसके बाद उसने उस पर सारी डिटेल भरी और उसको 23 फरवरी को 200 रुपये वेलकम बोनस दिया गया। फिर उसे टेलिग्राम के माध्यम से होटल को रेटिंग करने काम दिया गया। पहले उसे 6 टास्क के लिए 1 हजार रुपये देने के लिए कहा गया जिसके बाद उसे 1500 रुपये वापिस दिया गया, फिर उसे 3000 रुपये का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 4200 रुपये दिए गये। जिसके बाद उससे 7000 रुपये का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 15,600 रुपये मिलने थे। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पायी। जिसके बाद उसे अकाउंट फ्रिज होने का डर दिखा कर उसका खाता चालू रखने के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,35,300 रुपये ऐंठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्ण सिंह राठौर (23) व ओपेन्द्र सिंह (26) निवासी गांव रामधना जिला डीडवाना राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि ओपेन्द्र ने पूर्ण सिंह राठौर का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के 98,800 रुपये आये थे। पूर्ण सिंह 12वी पास और बेरोजगार है वही ओपेन्द्र बी.ए पास है तथा जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है।