Faridabad/Alive News: ट्रैडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को पुछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-78 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत दी में बताया कि 08 नवम्बर 2024 को उसके व्हाट्सएप नम्बर पर एक मैसेज आया, जिसमें ट्रैडिंग करने के बारे में बताया गया था। फिर ट्रैडिंग के लिए उसकी बात ठगों से होने लगी, ठगों ने उसे एसएमसी ग्राहक सेवा में निवेश कर मोटा पैसा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर निवेश के लिए 34,43,000 रूपये ठगों के खाता में जमा करवा दिये। निवेश के कुछ समय बाद उसके निवेश खाता में लाभ के साथ 1,94,64,643 रुपये की राशी खाता में दिखने लगी। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने कमीशन के नाम पर 5 लाख रूपये की मांग की, जिस पर शिकायतकर्ता ने लालच में आकर 5 लाख भी ठगों को दे दिए। इसके बाद उससे फिर 19 लाख रूपये की मांग की गई, जिसपर उसे साइबर फ्राड होने का शक हुआ।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली बिन्दापुर थाना विश्वास पाले निवासी मनजीत सिंह (उम्र 37) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मनजीत ने बताया कि उसने सुमित का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। वह दिल्ली में ऑटो पार्टस की दुकान चलाता था।

