May 19, 2024

रास्ता भटकी चार वर्षीय बच्चियों को किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : पुलिस चौकी सेक्टर 8 की टीम को सीही पुल के पास दो छोटी बच्चियां घूमती दिखाई दी। लड़कियों को अकेला पाकर पुलिस टीम ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनसे उनका नाम व उनके माता-पिता के बारे में पूछा। लड़कियों ने अपना नाम बताया परंतु वह अपने घर का पता बताने में असमर्थ रही।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आसपास के लोगों से उनके परिजनों के बारे में पूछताछ की। लेकिन उन्हें लड़कियों के परिजनों के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इसके पश्चात पुलिस चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे जो उन्हें लेकर पूरे एरिए में घूमने लगे तथा लड़की के माता-पिता के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी फरीदाबाद पुलिस को लड़कियों के माता-पिता की जानकारी एकत्रित करने का संदेश पहुंचाया।

चौकी एरिया में काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि दोनों लड़कियां सीही गांव के चौधरी मोहल्ले की रहने वाली है। जिसके पश्चात पुलिस टीम लड़कियों को लेकर चौधरी मोहल्ले तक पहुंची जहां पर उनके परिजन लड़कियों की तलाश में घूम रहे थे। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को परिजनों के हवाले कर दिया।