Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के चार कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर 21C में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, मुइनुद्दीन, ESI रणबीर सिंह, EHC रोहताश सिंह हैंl
इस मौके पर DIG अभिषेक जोरवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि विभाग के लिए इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि विदाई केवल एक औपचारिकता है, सेवानिवृत्त कर्मचारी हमेशा फरीदाबाद पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने सभी के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना भी की।

