March 7, 2026

मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 दिसंबर को राजीव कॉलोनी में मारपीट के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया था, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 दिसम्बर को वह सेक्टर-8 मंडी में सब्जी बेचने जा रहा था। जब वह राजीव कॉलोनी से निकलकर नाले के पास पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और रॉड व हथौड़े से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव कॉलोनी निवासी कैशव कुमार, योगेश कुमार, सचिन तथा बिल्ला खान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सचिन की कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की।