March 7, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में चार आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने अभिषेक निवासी बाढ मौहल्ला, ओल्ड़ फरीदाबाद को गांव निमका के पास से, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने य़श निवासी गाँव अंजरौंदा, फरीदाबाद हाल आशियाना फ्लैट सेक्टर-56, फरीदाबाद को पार्किंग सेक्टर-56 से, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 ने सोनु निवासी गांधी कॉलोनी फरीदाबाद को ओल्ड़ रेलवे रोड़ फरीदाबाद व साहिल निवासी गांधी कॉलोनी को पल्ला पुल फरीदाबाद के पास से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।