March 10, 2026

ठगी के मामले में चार आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लॉन डिएक्टीवेट करने के नाम पर ठगी के मामले में 4 आरोपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी कॉलर का काम करते थे। वहीं मुकेश ठगी के पैसो से ऑनलाईन ऑर्डर व एटीएम से कैस निकाल कर लाता था। चाेराें आरोपी पहले कॉल सैंटर में काम करते थे। जहां उनकी आपस में दोस्ती हुई थी। चाेराें आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबुआ कालोनी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि 9 जुलाई को उसके पास आईसीआईसीआई कस्टमर केयर से फोन आया जिसन् कहा। कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कार्ड प्रोटेक्शन प्लॉन एक्टीवेट हो गया है जिसका चार्ज कटेगा। इस सर्विस को डिएक्टिवेट कराने के लिए आपके फोन पर 6 डिजीट का ओ.टी.पी आएगा। जिसको वेरिफाई कराने के बाद ये सर्विस डिएक्टिवेट हो जाएगी। कथित बैंक कर्मचारी को ओ.टी.पी बताने के बाद उसके खाते से 1लाख 68 हजार 612 रुपये कट गए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आलोक आनंद (उम्र33), विकास (उम्र32), अखिल (उम्र33) व मुकेश (उम्र53) निवासी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश, विकास का चाचा है। विकास स्नातक, मुकेश 6ठी, आलोक व अखिल 12वीं पास है।