July 9, 2026

डी.ए.वी. पुलिस स्कूल में लैंगिक संवेदनशीलता पर किया प्रशिक्षण

Faridabad/Alive News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशानुसार डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में 23 अगस्त 2025, शनिवार को “लैंगिक संवेदनशीलता” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में आठ स्कूलों के 61 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। स्कूल की प्राचार्या हेमा अरोड़ा ने मुख्य अतिथियों का प्लांटर देकर स्वागत किया। सीबीएसई विशेषज्ञ सुश्री कल्याणी वोलेटी और सुश्री अंजना अरोड़ा ने संसाधन व्यक्ति के रूप में शिक्षकों को लैंगिक समानता, संवेदनशीलता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्कूल के माहौल में छात्र-छात्राओं को समान अवसर देने और सम्मानजनक व्यवहार अपनाने पर जोर दिया।

सत्र के दौरान शिक्षकों ने प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान पाया और विषय की गहरी समझ विकसित की। प्राचार्या हेमा अरोड़ा ने संसाधन व्यक्तियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों को नई सोच देते हैं, जिससे वे कक्षा में बेहतर और संवेदनशील माहौल बना सकते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।