March 7, 2026

चाकू से हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, नवीन नगर पुलिस चौकी की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चाकू से हमला करने के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम द्वारा की गई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस्माईलपुर निवासी लोकेश ने पुलिस चौकी नवीन नगर में शिकायत दी थी कि करीब तीन महीने पहले उसका कृष्णा और उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते 3 फरवरी की रात, जब लोकेश एक शादी समारोह से घर लौट रहा था, तो रास्ते में कृष्णा, दीपक और उनके अन्य साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला किया।

शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने निखिल विहार इस्माईलपुर पल्ला निवासी कृष्णा, दीपक, ऋषि और रोशन नगर निवासी आयुषपाल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आयुषपाल के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।