March 7, 2026

बहन के घर झगड़ा सुलझाने पहुंचे भाई को गोली मारने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना टीम ने बहन के घर झगड़ा सुलझाने पहुंचे भाई को गोली मारने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वंश, निवासी नंगला एनक्लेव पार्ट-1, ने पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी फरवरी 2020 में आशीष, निवासी नंगला गाजीपुर रोड पार्ट-2, के साथ हुई थी।

19 अक्टूबर को उसकी बहन ने फोन पर बताया कि उसका पति और ससुर उससे झगड़ा कर रहे हैं और उसे घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। इस पर वंश अपने भाई रोबिन और पिता के साथ बहन के घर पहुंचे। वहां पहले से ही आशीष के दोस्त भूरा, विक्रम अवाना, कल्लू अवाना, मोनू, सुशील, राकी और अन्य 15–20 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी और झगड़े के दौरान रोबिन को गोली मार दी। इस मामले में थाना सारन में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष, हर्ष उर्फ भूरा, कल्लू और मनीष, सभी निवासी नंगला एनक्लेव पार्ट-2, को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि आशीष का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने परिवार को बुला लिया। आशीष ने भी अपने दोस्तों को घर बुला लिया था, जहां दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और इसी दौरान आशीष ने अपने साले रोबिन को गोली मार दी

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी