May 20, 2024

कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष और आप की महिला नेता ने जजपा का दामन थामा

Faridabad/Alive News: जजपा प्रार्टी इन दिनों हरियाणा में सदस्यता अभियान की कड़ी में निरंतर नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी का ग्राफ बढ़ाने में लगी हुई है।वहीं कई विधानसभाओं में पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम के साथ साथ अन्य पार्टी के सदस्यों को जजपा में लाकर जजपा के चैन की कड़ी को और लंबा और मजबूत करने का काम कर रहे है।

तिंगाव विधासभा से पूर्व प्रत्याशी और जजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी जी ने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज राणा को पार्टी में ज्वाइन कर जजपा की महिला शक्ति को और मजबूत करने का काम किया। वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी की महिला नेता मंजु बाला राघव को भी जजपा में शामिल कर पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।

इस मौक पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी व रेखा चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा ने पार्टी का पटका व झंडा देकर जजपा पार्टी में शामिल किया साथ में उनको सदस्यता की पर्ची भी दी। इस मौके पर दोनों ही सीनियर महिला नेताओं ने जजपा सुप्रीमो डिप्टी सीएम दुष्यंत का आभार व्यक्त किया।