April 25, 2024

सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पूर्व उद्योग मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Faridabad/Alive News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने  अपने कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके दीप जलाया और पुष्प अर्पित कर जय हिंद बोस का नारा लगाया।

इस मौके पर कार्यक्रम मे वक्ता रहे राजकुमार राज व मनीष राघव एडवोकेट ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी को आजादी की लड़ाई का व्रतांत सुनाया। जिसके बाद सभी ने नेताजी को श्रद्धांजली दी।

इस मौके पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए देश की आजादी की लड़ाई और भारत माता की रक्षा मे शहीद हुए सभी वीर सपूत जवानों को नमन किया। वहीं विपुल गोयल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन का त्याग करके देश की आजादी के लिए 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार की स्थापना की और आजाद हिंद फौज का गठन किया।

लोगो को सम्बोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार पटेल और अन्य सेनानियों ने देश को एक सूत्र में पिरोने का आदर्श भारत का जो सपना देखा था। उसी सपने को आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक सिपाही सार्थक करने मे लगा हुआ है।