Karnataka Ex DGP Murder Case: कर्नाटक के बेंगलुरु से पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी की खून से लथपथ लाश उनके घर से बरामद हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का शक पत्नी पर जताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सामने आई जानकारी के अनुसार कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश बेंगलुरु के HSR लेआउट में अपने घर में खून से लथपथ मृत पाए गए। वह 1981 बैच के IPS अधिकारी थे। उनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को संदेह है कि सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने उनकी हत्या की है। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश के शव पर चोट के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी। साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भू-विज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी।
उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व डीजीपी की अपनी पत्नी के साथ बीते कुछ समय से कुछ विवाद चल रहा था। रिपोर्ट की माने तो पैसों को लेकर भी दोनों में अनबन थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।