May 20, 2024

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस को लिया निशाने पर, कहा-अपनों को संभाल कर रखें

Karnal/Alive News: हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने कहा कि वे निर्दलीय हैं, हम क्या कर सकते हैं। ये (कांग्रेस) अपनों को संभाल कर रखें।

जिस दिन हिसाब खुल गया उस दिन इनको समझ में आएगा कि हमारे संपर्क में कितने हैं…अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो वे (कांग्रेस) ही गिरेंगे। उनके और बाकी दलों के कितने लोग हमारे साथ खड़े होंगे ये उन्हें नहीं पता हमें पता है।

वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल में किसानों से बातचीत करके उनका हाल जाना। इस दौरान खेतों में महिलाएं भी मौजूद थी। पूर्व सीएम ने उनसे भी बातचीत कर खेती के बारे में जाना।