Faridabad/Alive News: सेक्टर-37 स्थित सीनियर सिटीजन कार्यालय में जाट समाज की एकता, भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जाट उत्थान समिति का गठन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक डी. आर. चौधरी ने की।
समिति के संरक्षक एस. सी. वर्मा ने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि रणवीर सिंह को चेयरमैन, भोपाल सिंह को अध्यक्ष, मास्टर लाखन सिंह को उपाध्यक्ष, बी. पी. सिंह दहिया को महासचिव, अशोक सहरावत को संयुक्त सचिव, ललित सोलंकी को कोषाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह को मीडिया प्रभारी, एन. सी. चौधरी और उमेश राणा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हेमंत वर्मा, आमोद वीरभान, सुमेर सिंह पूनिया और सुभाष बालयान को समिति के सदस्य बनाया गया है।
सभा का संचालन कर रहे मास्टर लाखन सिंह ने कहा कि यह समिति समाज के हर घर तक पहुँचने और लोगों को जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि समिति का पुनर्गठन, शपथ ग्रहण और अभिनंदन कार्यक्रम समाज के उत्थान का माध्यम बनेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोपाल सिंह ने सभी सदस्यों से समाज के हित में मिलकर काम करने की अपील की। वहीं पूर्व अध्यक्ष डी. आर. चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया और सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिनमें जाट मित्र मंडल के अध्यक्ष पी. पी. सिंह, दिल्ली प्रदेश जाट सभा के अध्यक्ष श्यामवीर सिंह फौजदार, बदरपुर जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार चौधरी रामरतन नरवत व चौधरी बिजेंद्र सिंह, और फरीदाबाद जाट सभा के उपाध्यक्ष रमेश चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सभा में महीपाल सिंह, भरत चौधरी, गिरीश चहल, कवि महेश चौधरी, चौधरी पुष्पेंद्र सिंह और चौधरी जे. पी. सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।

