Faridabad/Alive News: सेक्टर-37 में सोमवार को भारत का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ कर्तव्य पथ की तर्ज पर मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अनुशासन, समन्वय और एकता का परिचय देते हुए बैंड के साथ भव्य मार्च-पास्ट किया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत पहलगाम में पर्यटकों पर हुए उग्रवादी हमले, प्रधानमंत्री के संबोधन और उसके बाद सुरक्षा बलों की सफल कार्रवाई पर आधारित जीवंत प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। आरडब्ल्यूए सेक्टर-37 के प्रधान आई.डी. शर्मा एवं वरिष्ठ उप-प्रधान आशा शर्मा ने बताया कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, मानव संस्कार पब्लिक स्कूल और तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट कर सलामी दी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कम्युनिटी सेंटर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता को एस बैंक द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास से जुड़ी जानकारी दी।
इस मौके पर लाला ब्रह्म प्रकाश, समाजसेवी देवेंद्र अग्रवाल, मीना गर्ग, प्रवीण चौहान, सुशील यादव, बीबी शर्मा, नंदा शर्मा, संतोष सिंगला, गोयल, आर.पी. शर्मा, रमेश शर्मा, योगेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, एस.एन. मिश्रा, जे.पी. शर्मा, सुखराम शर्मा, भास्कर गुप्ता, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, रमा शर्मा, मंजू शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

