Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर निगम की ओर से जगह-जगह सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक निगम ने केवल नोटिस बांटने का काम किया था।
वहीं, मंगलवार को सुबह ही निगम की टीम ने पांच लाख रुपये बकाया होने पर सेक्टर-16 स्थित एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया। इसके साथ ही एक अन्य दुकान पर भी सील लगाई गई। सोमवार को निगम की ओर से एनआईटी एक मार्केट में अतिक्रमण को लेकर पांच दुकानों को सील किया गया था।

