May 13, 2024

कोरोना काल में गले और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

New Delhi/Alive News: कोरोना महामारी के बीच लोग स्वस्थ रहने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही बारिश का मौसम भी आने वाला है। ऐसे में बदलते मौसम में आपको गले और फेफड़ों में होने वाले इनफेक्शन से बचाव करना बहुत जरूरी है। बारिश के मौसम में गले और नाक की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में आपको जुकाम, गले में खराश, बुखार और कई तरह के इनफेक्शन की समस्या हो सकती है। ये सभी बीमारी गले, लंग्स और सांस नली से जुड़ी हैं। कोरोना वायरस से होने वाला इंफेक्शन भी सबसे ज्यादा हमारे गले, लंग्स और सांसनली को प्रभावित करता है। ऐसे में आपको नाक, गले और लंग्स का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ अचूक नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपना सकते हैं।

File Photo

गर्म पानी पीएं: अगर आप सुबह गर्म पानी पीने की आदत बना लेते हैं तो इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। गर्म पानी पीने से गले में होने वाले बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो जाती है। गर्म पानी पीने से मोटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी कम होता है। बदलते मौसम में सुबह गर्मपानी पीने की आदत आपको स्वस्थ रखने में काफी मदद करेगी।

File Photo

भाप लें: गले में खराश या किसी और तरह की परेशानी होने पर भाप जरूर लें। भाप से फेफड़ों में जमा बलगम बाहर आ जाता है और सर्दी खांसी में भी आराम पड़ता है। भाप लेते वक्त आप पानी में अजवाइन भी डाल सकते हैं। भाप लेने से गला और सांसनली भी साफ हो जाती है।

File Photo

गहरी और लंबी सांस लें: स्वस्थ शरीर का संबंध सांसों से भी है। आप जितनी गहरी सांस लेंगे, शरीर में उतना ही ऑक्सीजन जाएगा। शरीर को सही ऑक्सीजन मिलने से फेफड़ों और बाकी अंग भी ठीक से काम करते हैं। इसलिए लंबी-लंबी गहरी सांस लेने की आदत बना लेनी चाहिए। सांसों के अभ्यास के लिए आप योग का सहारा भी ले सकते हैं। रोज खुली हवा में 15-20 मिनट प्राणायाम करें।

File Photo

घर का काम करें: शरीर आराम से नहीं बल्कि काम से स्वस्थ बनता है। फिट रहने के लिए आपको रोज वर्कआउट करना चाहिए। जरूरी नहीं है कि इसके ले आप जिम ही जाएं। आप घर के काम करके भी स्वस्थ रह सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट और एक्टिव रहना जरूरी है।

नोट: समस्या अधिक होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। इस संबंध में हम किए प्रकार का दावा नहीं करते है। यह लेख जानकारी पर आधारित है।