Delhi/Alive News : दिल्ली में यमुना बाजार इलाके में बाढ़ जैसे हालात दिखने लगे हैं. कॉलोनी की गलियों में यमुना नदी का पानी भर गया है. लोग अपना सामान लेकर कैंप में जा रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का संकट गहरा रहा है. यमुना नदी के किनारे बसा यमुना बाजार इलाका बाढ़ के हालात से जूझ रहा है. सोमवार देर शाम जैसे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा तो यमुना बाजार इलाके की कॉलोनी में पानी घुसना शुरू हो गया.
कुछ ही घंटों में हालात ऐसे बिगड़ गए कि यमुना बाजार कॉलोनी के घरों में पानी भर गया और लोग अपना घर छोड़कर छतों पर पहुंच गए. बाढ़ के हालत के बीच कुछ लोग अपने घर का सामान छत पर चढ़ा रहे हैं तो कुछ लोग कैंप में अपना सामान लेकर जा रहे हैं. अपने घर का सामान छत पर चढ़ा रहे हैं तो कुछ लोग कैंप में अपना सामान लेकर जा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में मॉनसून भारी बारिश के दौरान यमुना बाजार इलाके में बाढ़ जैसे हालात बने थे तो दिल्ली सरकार की ओर से मुख्य सड़क के किनारे टेंट लगाए गए थे.
हथनीकुंड बैराज के पानी से दिल्ली में बाढ़ का खतरा :
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. जिससे दिल्ली में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है. सोमवार रात तक 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है. जिसके बाद निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. आज (मंगलवार), 2 सितंबर को सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.68m दर्ज किया गया है. बता दें कि यमुना में खतरे का निशान 205.33m है. शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.50m पहुंचने का अनुमान है.
दिल्ली का पुराना रेलवे पुल आज से यातायात के लिए बंद :
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने ऑल्ड रेलवे ब्रिज ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यातायात और आम जनता की आवाजाही पर रोक लगा दी है.

