September 19, 2024

स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडारोहण

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड रोड श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने झंडारोहण किया।

स्वामीजी ने सभी को आजादी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजादी का हम सभी के जीवन में बड़ा महत्व होता है। हम सभी को आजादी के महापर्व अवश्य ही मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत देश की आजादी को 77 वर्ष हो गए हैं। इन वर्षों में हमने देश को तरक्की के अनेक सोपान चढ़ते देखा है। हमारा देश भारत निरंतर तरक्की कर रहा है] जिसमे राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का सहयोग है लेकिन देश में एकता अखंडता बनी रहे यह भी सभी की जिम्मेदारी है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि हमारे संस्कृत महाविद्यालय में बच्चों को संस्कृत के साथ सभी विषयों की शिक्षा दी जाती है। जिससे कि वह समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें।

इससे पहले सभी ने राष्ट्रध्वज के समक्ष राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने हिन्दी, अंग्रेजी एवं संस्कृत भाषाओं में स्वतंत्रता के विषय में अपने विचार रखे। गुरु महाराज ने सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश तिवारी ने किया।